Saturday, 31 August 2019

भारत की कूटनीतिक विजय

भारत की कूटनीतिक विजय

धारा 370 भारत के संविधान में पांव में लगी उस फांस के सामान थी जो कोशिकाओं में समय की नौक पर रिसते हुए धंसती गयी। सन् 1954 में राष्ट्रिपति के आदेश पर 35 A के सम्मिलन ने इस प्रक्रिया के उत्प्रेरण का कार्य किया। अन्ततः
5 अगस्त 2019 को शल्य क्रिया द्वारा ही इसका उपचार संभव हो सका।
धारा 370 के दो खंडो के संसद द्वारा निरस्त किये जाने से इसकी मारक क्षमता शून्य हो गयी जिसके फलस्वरूप भारत ने एक राष्ट्र के रूप में विश्व में उद्घोषित किया की भारत कभी भी अपनी राज्यक्षेत्रीय संप्रभुता से समझौता नही करेगा।
इसके उपरांत देश विदेश में भौगोलिक राजनीतिक हलचल तीक्ष्ण हो गयी।
संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा कश्मीर कोे द्विपक्षीय मुद्दा बतलाना, यूरोपियन देशों से लेकर खाड़ी देशों का भारत को समर्थन करना, FATF द्वारा पाकिस्तान को blacklist करने की चेतवानी देना या G-7 में कश्मीर का ज़िक्र न होना, प्रत्येक दृष्टान्त में पाकिस्तान कूटनीतिक रूप से पूरी तरह पराजित हो गया है। पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा आर्थिक सहायता पर प्रतिबन्ध लगने के उपरांत पाकिस्तान की अर्थवयवस्था अपने सर्वाधिक संवेदनशील दौर से गुज़र रही है। वाकई, अकेला चना भाड़ नही फोड़ सकता।
उस समय जब पाकिस्तानी रुपया डॉलर के मुकाबिल 150 गुना से अधिक गिर चुका है पाकिस्तान का परमाणु युद्ध की धमकी देना और हास्यप्रद नज़र आता है। क्योंकि शेर और मेमने में जंग नही लड़ी जाती शिकार खेला जाता है। जिसका निष्कर्ष पहले से ही स्पष्ट होता है।
पाकिस्तान की आंतरिक स्थिति को देखते हुए एवं इतिहास को मद्देनज़र रखते हुए यह कहा जाये की पाकिस्तान में सेन्यतख्ता पलट निकट है तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नही होगी।
इस तरह पाकिस्तान को आर्थिक, राजनेतिक, रणनीतिक रूप से ध्वस्त करना भारत की कूटनीतिक विजय ही है।

Wednesday, 7 November 2018

शुभ दीपावली

हवा की हर एक हरकत का प्रतिबिंब है दीप।
जलकर बुझता बुझकर जलता हर एक स्तम्भ है दीप।
प्रतिबिंबों, स्तम्भों पर घटा जो छाए साँवली।
उन तहों को,सतहों को रोशन करता पर्व है दीपावाली।

आपको एवं आपके समस्त परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Friday, 19 January 2018

गज़ल : - ' ख्वाब ऊंचे हैं तो ऊंचे ही मंसूब हो '

ख्वाब ऊंचे हैं तो ऊंचे ही मंसूब हो।
खर्चे चाहे काम रहें पर चर्चे खूब हो।

इस छत को और ऊपर उठाया जाए।
घर छोटा रहे पर छत पर पूरी धूप हो।

नीवों को घुमाया जाए।
दिल फ़क़ीर रहे पर हर रंग में भूप हो।

नज़रिया कुछ मोड़ा जाए।
महल रजवाड़ों के रहें अपनी शख्सियत ही बा खूब हो।

मौत को भी चुनौती दी जाए।
ज़मीन थोड़ी कम रहे पर, अपना स्तूप हो।




Tuesday, 22 August 2017

"खुद का अक्स मिल जाएगा"

खुद का अक्स मिल जाएगा।
मन का मेल जब धुल जाएगा।
जब चित्त के भीतर से भोग हटेगा।
बुद्धि पटल पर योग जागेगा।
जब रंचमात्र न मोह रहेगा।
लोभ का बाँट ना सतह पर डंटेगा।
जब तपस्वी की भाँति चेष्ठा होगी।
समर्पण की महत्तम पराकाष्ठा होगी।
ऐबों पर जब रौब रहेगा।
वेदों सा सहज शोध रहेगा।
मन के अंधियारे कुंठित होंगे।
विचारों के अंकुर प्रस्फुटित होंगे।
लक्ष्य-प्रदर्शनी ज्योति जलेगी।
कदमताल उस पथ पर बजेगी।
आनंद की नवल भौर उठेगी।
रौशनी काय से हर और बिछेगी।
दिव्यानुभूति हो जाएगी।
प्रकृति जीवंत हो जाएगी।
कतरा-कतरा खिल जाएगा।
खुद का अक्स तब मिल जाएगा।
मन का मेल जब धुल जाएगा।


Sunday, 21 May 2017

सुप्रभात

           
लौटते रात के प्रहरी, निकलते सुबह के सूबेदार,
भौर का समय, पक्षियों की मधुर चहचहाट, उजाले-अंधेरे का आंशिक आलिंगन,
शीतल समीर की अटखेलियां, प्रकृति की स्थाई प्रतीत होती रमणीय व्यवस्था की अवस्था,
दादा साहब के हर एक राही से ओमकारे, राम-राम सुप्रभात का आपसी सत्कार,
शांत टहनियाँ, खुसफुसाती,सरसराती आहिस्ता-आहिस्ता पत्तियाँ,
मंद रोशनी में बादल सा प्रतीत होता नीला आकाश, मौसम की विसंगति के लगाए जाते रचनात्मक कयास
सर्वत्र सुसज्जित, विभूषित, पुरस्कृत, महिमामंडित प्राकृतिक सौंदर्य,
चित्त के आनंदित स्वर से अंगीकृत पंच इंद्रीय, सांसारिकता, भौतिकता, लुप्त होती नैतिकता में मानो सुलह हो गई है,
पुलकित बाबू ! यथार्थता और अयथार्थता में अनुरूपता को ना ढूंढो सुबह हो गई है।

Thursday, 13 April 2017

A Farewell Poem

कल फिर कल में एक नया कल होगा।
पल में तैरता हर एक पल होगा।

सूरज की किरणें, सुबह का इशारा ।
ज़िन्दगी की भाग दौड़, हर शख्स ऊहापोह का मारा।

दौपहर की तपन, सिकता तन और मन।
जीवन की खौज, दिखता सिर्फ और सिर्फ धन।

शाम की उदासी, रात की तन्हाइयां।
जाम के दौर और पन्नो पर शायरियाँ।

पर न होगा कुछ न कुछ तो पूरा।
इस खेल की फितरत ही है रहना अधूरा।

इन लम्हों का यूँ हवा के झौंके सा गुज़र जाना खलेगा।
यह अवसाद अंत तक पलेगा।

यारों की बेमतलब की एक दूसरे से चुगलबाज़ियां।
जैसे एक पुराने छल्ले से गुच्छे में बंधी कुछ चाबियाँ।

उसका सामने से गुज़ारना, वक़्त का मदहोश होना।
मेरा उसको देखना, लिखना और हर दम खामोश रहना।

देखा जाये तो जवानी के सबसे नायाब क्षण अपने पिटारे में रखकर चले जा रहे हैं हम।
ज़िन्दगी से कह दो संक्रमण काल ख़त्म हुआ, अब तुझसे मिलने आ रहें हैं हम।

Saturday, 1 April 2017

#MyDoctrines

The few women are like wine. The older they get the intoxicating they become. Vintage things are always special.